मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम एएसआइ स्वर्ण सिंह ने कल रात आत्महत्या कर ली थी । जो शेरपुर शेखा (लंबा पिंड) का रहने वाला था। इसके बाद मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था।
उनका कहना था कि स्वर्ण सिंह ने मरने से पहले उनको एक वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें एसीपी सुखजिंदर सिंह टहलते हुए नजर आ रहे हैं और वह किसी सुच्चा सिंह नाम के मुलाजिम से बात कर रहा है कि वह अफसरों की गाड़ी में शराब पी रहे हैं। परिजनों का कहना था कि यह वीडियो स्वर्ण सिंह ने ही बनाई है और वह पुलिसवालों को कह रहा है कि अफसर गाड़ी में नहीं है और आप शराब पी रहे हैं।
[metaslider id=1461]