Skip to content

लुटेरों ने जालंधर में दिया बड़ी वारदात को अंजाम , दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर लूटी क्रेटा गाडी

Robbers committed a major incident in Jalandhar, robbed Creta car by showing pistol in broad daylight
Robbers committed a major incident in Jalandhar, robbed Creta car by showing pistol in broad daylight
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि गांव लादियां से नानो माजरा रोड पर युवती व दो युवकों ने एनआरआइ को रुकने का इशारा कर उससे पिस्तौल के बल पर क्रेटा गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार एनआरआइ जरनैल सिंह निवासी दोसांझ कलां ने बताया कि वह किसी काम से अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर लादियां से नानो माजरा रोड पर जा रहा था। वहीँ इस दौरान रास्ते में दो युवकों व एक युवती ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली। उसी दौरान उक्त युवकों ने उस पर पिस्तौल तान कर उससे कार की चाबी छीन ली और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लुटेरों ने गाड़ी में उनका पड़ा आइफोन रास्ते में काला पिड रोड स्कूल के पास फेंक गए जो कि उन्हें मिल गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीँ इस संबंध में फिल्लौर के डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा पुलिस गांवों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है और जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। [metaslider id=9106]