Skip to content

जालंधर में पुलिस से अधिक चोर गिरोह सक्रिय पुलिस लाचार और जनता भगवान भरोसे , गली में खड़ी गाडी की बैटरी चुरा ले गए चोर

More thieves gang active than police in Jalandhar, police helpless and people trust God, thieves stole the battery of the car parked in the street
More thieves gang active than police in Jalandhar, police helpless and people trust God, thieves stole the battery of the car parked in the street
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर (पंकज सिब्बल ) : आपको बता दे कि जालंधर में चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम देने में लगे है , उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं। अब थाना नंबर आठ के क्षेत्र में पढ़ते अमन नगर में बीती रात चोरों द्वारा गली में खड़ी गाड़ी की बैटरी को निशाना बनाया गया पहले चोरों द्वारा शहर में घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहनों के टायर चुरा लिए जाते थे कहीं से महिंद्रा पिकअप जीप चोरों द्वारा चोरी कर ली जाती थी वहीँ आज वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात को रोज की तरह उन्होंने अपने घर के बाहर छोटा हाथी गाड़ी खड़ी की थी उन्होंने कहा जब सुबह विकासपुरी से बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था उसे उठाने के लिए गाड़ी को स्टार्ट किया तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई उन्होंने उतर कर गाड़ी में लगी बैटरी को देखा तो गाड़ी में बैटरी गायब थी उन्होंने आसपास के कैमरे देखने शुरू कर दिए कैमरे में बीती रात 2: 31 पर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो चोर उनके वाहन के पास खड़े होते हैं और महज 1 मिनट में यानी कि 2:32 पर गाड़ी की बैटरी लेकर वहां से चले जाते हैं जिसकी सूचना प्रदीप शर्मा की तरफ से थाना नंबर आठ की पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। वहीँ अब देखना ये होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इन चोरों को पकड़ लेती है , पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को सीसीटीवी की फुटेज के जरिये पकड़ लिया जाएगा। [metaslider id=1461]