Skip to content

Breaking News : जालंधर के विकासपुरी में बंदर की दहशत हुई ख़तम, लोगों ने ली राहत की सांस

Breaking News: Panic of monkey ends in Vikaspuri, Jalandhar, people heave a sigh of relief
Breaking News: Panic of monkey ends in Vikaspuri, Jalandhar, people heave a sigh of relief
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] पंकज सिब्बल की ख़ास रिपोर्ट :- जालंधर : आपको बता दे कि पिछले करीब 22 दिनों से एक बंदर ने विकासपुरी इलाके में कोहराम मचा रखा था ! ये बंदर रोजाना लोगों को अपना शिकार बनाता आ रहा था , मोहल्ला वासी डर के साए जीने को मजबूर थे डर के कारण बच्चे घर से खेलने के लिए नहीं निकलते थे बंदर की दहशत इतनी है थी कि महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने नहीं जाती! वही मोहल्ला निवासी संजय का कहना है कि उनकी माता रक्षा देवी उम्र 72 साल अपने घर के बाहर शाम को खड़ी थी जिसे बंदर ने आकर पीछे से हमला कर दिया! विकासपुरी में रहने वाली अनीता जिनके पैर पर बंदर ने काट खाया था! रमा सैनी जो की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई पीछे से बंदर ने उसे भी घायल कर दिया! वन विभाग द्वारा जगह जगह पिंजरा बदल कर बंदर को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी मगर सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही थी , वहीँ आज वन विभाग द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल की गई जब वन विभाग की एक स्पेशल टीम ने बंदर को पिंजरे में कैद कर लिया। आपको बता दे कि वन विभाग द्वारा यह टीम स्पेशल सोनीपत से मंगवाई गई थी जिन्होंने इतने दिन से विकासपुरी में दहशत फैला रहे बंदर को 1 घंटे में ही पिंजरे में कैद कर लिया। वहीँ बंदर को कैद करने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा इलाका वासियों ने ख़ास तोर पर मीडिया और वन विभाग का तहे दिल से धन्यवाद किया। [metaslider id=9199]   [metaslider id=9106]