Skip to content

जालंधर कैंट की आक्रोशित जनता ने आर्मी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, जानिए वजह

The angry people of Jalandhar Cantt staged a sit-in protest against the army, know the reason
The angry people of Jalandhar Cantt staged a sit-in protest against the army, know the reason
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर कैंट के निवासियों का आज आर्मी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा , जिसके चलते लोगों की ओर से तोपखाना बाजार क्षेत्र में धरना लगाते हुए आर्मी के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। वहीँ जनता ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि वह आजाद देश के गुलाम निवासी है जो कि आज आर्मी के धक्केशाही को बर्दाश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा आर्मी की धक्केशाही का यह आलम है कि उनकी आजादी तक छीन रहे हैं आने जाने की सभी मार्ग पर भी रोक लगा दी गई है जिस कारण जनता में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह धक्केशाही बंद करें नहीं तो जनता इस प्रदर्शन करने को मजबूर होगी , यहां यह बता दें कि इससे पहले भी जनता की ओर से संसारपुर व आसपास के मार्ग बंद करने पर रोष जाहिर किया गया है। उनका कहना है कि कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य होती है लेकिन बाद में वही हालात हो जाते हैं। [metaslider id=711]