शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 'कोरोना रोधी टीकाकरण हेतु शिविर' का सफल आयोजन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर (अनुराग) : श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन) जी के नेत्तृत्व में एवं डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) जी के प्रोत्साहन से विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी की देख रेख में दिनांक 28 मार्च 2022 को विद्यालय परिसर में 12+ से 15+ आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 'कोरोना रोधी टीकाकरण' हेतु शिविर का सफल आयोजन किया गया।
 विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के मार्गदर्शन में पात्र विद्यार्थियों को कोवीशील्ड/कोवैक्सीन/कोरबीवैक्स टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई।
कोरोना रोधी टीकाकरण को गति देने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा द्वारा लगभग 380 विद्यार्थियों तथा अध्यापकों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में विद्यार्थियों ने जागरुकता का परिचय देते हुए उत्साह के साथ भाग लिया तथा इस शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने सेहत विभाग टीम के सराहनीय योगदान का धन्यवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया।
[metaslider id=1461]