Skip to content

शीतल अंगुराल ने पुलिस अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर क्षेत्रवासियों से विशेष अपील की

Sheetal Angural made a special appeal to the residents of the area by holding a press conference with the police officers.
Sheetal Angural made a special appeal to the residents of the area by holding a press conference with the police officers.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। विधायक शीतल अंगुराल ने थाना नंबर 5 में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है और यह बहुत बड़ा बदलाव है. उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में किसी भी तरह का गैर क़ानूनी धंधा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर किसी को नशा तस्कर के बारे में पता चलता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने शीतल अंगुराल को आश्वासन दिया कि उनके आदेशों का पालन किया जाएगा और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. [metaslider id=711]