Skip to content

हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने जालंधर में भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur campaigns in support of BJP candidate KD Bhandari in Jalandhar
Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur campaigns in support of BJP candidate KD Bhandari in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार तेज करने में जुट गए हैं। इसके मद्देनज़र शुक्रवार को जालंधर नार्थ से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण देव भंडारी के हक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार करने दोआबा मैदान में पहुंचे। आपको बता दें कि केडी भंडारी जालंधर नार्थ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं लेकिन पिछले चुनाव में वह कांग्रेस के अवतार सिंह जूनियर उर्फ बावा हैनरी के से हार गए थे। जिक्रयोग है कि जालंधर में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के लोग रहते हैं। ऐसे में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रयास इसी समुदाय के वोटों का रुख भाजपा की ओर करने का रहेगा। [metaslider id=1461]