Skip to content

जालंधर में 62.9 प्रतिशत वोटिंग , सबसे कम 54% जालंधर सेंट्रल में पड़े वोट

62.9 percent voting in Jalandhar, lowest 54% votes cast in Jalandhar Central
62.9 percent voting in Jalandhar, lowest 54% votes cast in Jalandhar Central
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : आपको बता दे कि पंजाब विधान सभा 2022 चुनाव सम्पन हो गए है। वहीँ जालंधर में लोगों ने इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा कम रूचि दिखाई है। बता दे कि पिछली बार 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बदलाव की बयार लाते हुए 73.16 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। लेकिन इस बार मतदान 10.26 प्रतिशत कम रहा । प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार जिला जालंधर में 62.9 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीँ बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा मतदान आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जबकि सबसे कम जालंधर सेंट्रल में लोगों ने मतदान में अपनी रूचि दिखाई । मिली जानकारी अनुसार यहां पर सिर्फ 54 प्रतिशत मतदान हुआ। इस विधानसभा क्षेत्र में हालांकि आज पंगे सबसे ज्यादा हुए। वहीँ इस बार पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए।   [metaslider id=9106]