Skip to content

जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत , मृतक का शरीर दो टुकड़ों में बंटा

Traumatic death of a person in a road accident at Babu Jagjivan Ram Chowk in Jalandhar, the body of the deceased split into two pieces
Traumatic death of a person in a road accident at Babu Jagjivan Ram Chowk in Jalandhar, the body of the deceased split into two pieces
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक पर सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिली है कि एक अज्ञात वाहन घर से काम के लिए निकले व्यक्ति को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे व्यक्ति की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। वहीँ घटना के बाद वाहन चालक मोके से फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति साइकिल रिपेअर का काम करता था। जालंधर के बस्ती गुजां में मनजीत कुमार उर्फ बंटी रोजाना की तरह सोमवार सुबह अपने घर से काम के लिए निकला। लेकिन जैसे ही वह बाबू जगजीवन राम चौक के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी अनुसार वाहन बंटी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बंटी के शरीर के दो टुकड़े हो गए। वहां आसपास के लोगों ने तुरंत बंटी के परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि वह 3 बच्चों का बाप था। [metaslider id=711]