Skip to content

पंजाब चुनाव 2022 : AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के लोगों को किए 10 वादे

Punjab Election 2022: AAP chief Arvind Kejriwal made 10 promises to the people of Punjab in a press conference in Jalandhar
Punjab Election 2022: AAP chief Arvind Kejriwal made 10 promises to the people of Punjab in a press conference in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जालंधर के दो दिन के दौरे पर हैं। आज उन्होंने पंजाब के शहरी लोगों के लिए 10 गारंटी देने का वादा किया है। वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया, उन्होंने जो करना था वो कर लिया। अब इनको और 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है, इसलिए 5 साल के लिए अब आप पार्टी को एक मौका मिले। केजरीवाल के 10 वादे :- -शहरों में सफाई, सरकारी डॉक्यूमेंट की डोर स्टेप डिलीवरी। -लटकती हुई तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। -प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक होगा। -सरकारी अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा। -सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी होगी कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपने बच्चों को वहीं पर आना चाहेगा। -24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। -24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। -व्यापारी वर्ग के लिए अगले 5 वर्ष तक कोई नया टैक्स नहीं होगा और ना ही मौजूदा टैक्स में कोई बढ़ोतरी की जाएगी। -महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। -मार्केट में सड़कों शौचालय एवं पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। [metaslider id=9106]