Skip to content

गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में फहराया तिरंगा

Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi hoisted the tricolor in Jalandhar on Republic Day
Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi hoisted the tricolor in Jalandhar on Republic Day
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड गाइडलाइंस के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। वहीँ इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 124 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बता दे कि covid-19 के चलते इस बार भी गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया गया । वहीँ समारोह में कम भीड़ जुटे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए। इस मोके डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के चलते लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चाहे देश की आजादी का सवाल रहा हो या फिर देश के लोगों का पेट भरने का पंजाब ने हमेशा आगे बढ़कर अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों को वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कि राज्य की अमन शांति एवं भाई चारक सांझ को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा। [metaslider id=1461]