चुनाव के मद्देनजर जालंधर के माडल टाउन और साथ लगते इलाकों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जालंधर के माडल टाउन और साथ लगते इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीँ एडीसीपी हरपाल सिंह और एसीपी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह नाके लगाकर सर्च अभियान भी चलाया गया। इस मोके पंजाब पुलिस के जवानों के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और कमांडो फोर्स के जवान भी मौजूद थे।
एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के आदेशों पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसीपी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में 12 जगह नाके लगाकर स्पेशल तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें आने जाने वाले वाहनों की चेकिग की गई। एडीसीपी हरपाल सिंह और एसीपी गुरप्रीत सिंह ने लोगों से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने बताया पोलिग बूथ बनने वाले स्कूलों में भी सर्च अभियान चलाया गया।
[metaslider id=711]