Skip to content

पंजाब में AAP पार्टी का सीएम फेस जनता तय करेगी- अरविंद केजरीवाल, फोन नं. जारी कर मांगे गए सुझाव

People will decide the CM face of AAP party in Punjab- Arvind Kejriwal
People will decide the CM face of AAP party in Punjab- Arvind Kejriwal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं पंजाब में सीएम फेस कौन होगा इस बारे में अगले सप्ताह बता दिया जाएगा। वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम फेस का फैसला जनता तय करेगी। इसके लिए उन्होंने एक फोन नंबर जारी किया, जिस पर लोग 17 जनवरी तक सायं 5 बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जनता की पसंद महत्वपूर्ण है। वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 7074870748 टेलीफोन नंबर जारी किया जा रहा है। अब जनता इस नंबर पर अपनी राय दे सकती है। उन्होंने कहा जनता जिसका नाम तय करेगी वही सीएम फेस होगा। वहीँ केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में उनके सबसे बड़े नेता हैं और उनके छोटे भाई है । उन्होंने कहा उन्हीं की राय पर यह फैसला लिया गया है। वहीँ इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने गत दिवस मोहाली में खुशहाल पंजाब बनाने के लिए दस सूत्रीय माडल पेश किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं बिंदुओं के आधार पर रंगला और सुनहरा पंजाब बनाया जाएगा। [metaslider id=711]