Skip to content

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट (वुमन सैल) श्रीमती नीतू कपूर जी के पति श्री संजीव कपूर जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पंजाब श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया गया:

Mr. Sanjeev Kapoor, husband of Mrs. Neetu Kapoor, Vice President (Women Cell), Digital Media Association, was specially honored by the Chief Minister of Punjab, Mr. Charanjit Singh Channi for his outstanding performance in the field of education.
Mr. Sanjeev Kapoor, husband of Mrs. Neetu Kapoor, Vice President (Women Cell), Digital Media Association, was specially honored by the Chief Minister of Punjab, Mr. Charanjit Singh Channi for his outstanding performance in the field of education.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

[metaslider id=9199]

जालन्धर (अनुराग ) : अपने जीवन काल के बेहतरीन एवं प्रगतिशील 19 वर्ष शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने हेतु ,एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहने के उद्देश्य को सम्मुख रखते हुए आज 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी ने श्री संजीव कपूर जी को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया । इस सम्मान समारोह में घनश्याम थोरी (डिप्टी कमिश्नर, जालंधर), सरदार नौनिहाल सिंह ( पुलिस कमिश्नर, जालंधर), राजेंद्र बेरी, बावा हेनरी, सुशील रिंकू , (विधायक गण), अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गुर भजन सिंह (जिला शिक्षा अधिकारी) , सरदार गुरचरण सिंह मुल्तानी( उप जिला शिक्षा अधिकारी) तथा अन्य गणमान्य श्री हरिंदर सिंह , श्री राजीव जोशी विशेष तौर पर उपस्थित थे ।यह श्री संजीव कपूर जी की अथक मेहनत व निरंतर प्रयास से ही संभव हो सका है। शिक्षा क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान हेतु हार्दिक अभिनंदन। [metaslider id=711]