सोमवार को भगवंत मान आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहूंचे थे। जालंधर सेंन्ट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। मान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
जालंधर की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि “चाहे माझा हो, दोआबा या मालवा हो, आज पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 10 मार्च को पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। ‘आप’ की सरकार आम लोगों की सरकार होगी। हमारी सरकार पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी उतारेगी और प्रत्येक वर्ग के लोगों को सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं भी देगी।†मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मान ने पंजाब की जनता और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ उनका हौंसला भी बढ़ा है। पार्टी, अरविंद केजरीवाल और पंजाब की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और पंजाब को फिर से रंगला बनाएंगे।
[metaslider id=9199]