Skip to content

मंदिर में चोरों की शर्मनाक हरकत, शिवलिंग उखाड़कर ले गए चोर , श्रद्धालुओं में भारी रोष

Shameful act of thieves in the temple, thieves took away Shivling, huge anger among devotees
Shameful act of thieves in the temple, thieves took away Shivling, huge anger among devotees
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर कैंट : खबर मिली है कि जालंधर कैंट के दीपनगर स्थित रामबाग में से शिव भगवान के मंदिर में में से चांदी जड़ा शिवलिंग चोरी हो गया। इस घटना को लेकर शिव भक्तों में भारी रोष पाया जा रहा है। थाना कैंट की पुलिस के साथ परागपुर चौंकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब जब 6 बजे भक्तजन मंदिर में शिवलिंग पर जल चढाने पहुंचे तो उन्होने देखा कि मंदिर में से चांदी जड़ा शिवलिंग नहीं है, जिसकी सूचना उन्होंने तुंरत पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरें की फुटेज में सामने आया कि एक शक्स शाल लपेटे रात करीब 2.40 मिनट में मंदिर में आता दिख रहा है और उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। [metaslider id=1461] प्रबंधकों ने बताया कि शिवलिंग पर करीब 10 किलों चादी लगी हुई थी जो चोरी हो गई, वहीं हैरानगी वाली बात यह है कि चांदी के साथ साथ चोर शिवलिंग को भी तोड कर साथ ले गया। बता दें कि कुछ समय पहले भी इसी मंदिर से एक ओर शिवलिंग से भी चांदी चोरी हुई थी और अब फिर दूसरी बार ऐसा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा। [metaslider id=711]