Skip to content

जालंधर में सिगरेट व्यापारी पर हमलाकर 6 लाख रुपये की हुई लूट

Rs 6 lakh looted by attacking a cigarette trader in Jalandhar
Rs 6 lakh looted by attacking a cigarette trader in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : महानगर जालंधर में शनिवार रात को लुटेरों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। जानकारी मिली है कि चरणजीतपुरा में सिगरेट व्यापारी को तेजधार हथियारों से घायल कर लुटेरे करीब छह लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। ये वारदात उस समय हुई जब व्यापारी वरुण अपनी दुकान से रात को छुट्टी कर वापिस घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वरुण के पास काम करने वाला एक युवक लुटेरों के पीछे भागा लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद वरुण को आसपास लोगों की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीँ ये सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है । [metaslider id=711]