दिल्ली में भी हुई कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्या कहा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : आपको बता दे कि पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। वहीँ इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है।Â
मिली जानकारी अनुसार विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीँ 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जानकारी अनुसार इसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीँ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा ओमिक्रॉन और इसके इलाज व बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।Â
[metaslider id=1461]
इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मानते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। वहीँ उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।Â
[metaslider id=711]