जालंधर दिहाती पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 पिस्तौल, 14 मैगज़ीन, 16 रौंद और 2.50 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : विधान सभा चुनाव मद्देनज़र एसएसपी दिहाती सतिंदर सिंह के निर्देशों पर शरारती अनसरों, नशे, भगौड़ों आदि ख़िलाफ़ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत थाना भोगपुर की पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 32 बोर के 9 पिस्तौल, 14 मैगज़ीन, 16 ज़िंदा रौंद, 2.50 लाख रुपए की ड्रग मनी, 03 ग्राम हेरोइन व 260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान बरिन्दर सिंह संधू उर्फ बब्बू वासी न्यू अमर नगर जालंधर, अमित हंस उर्फ काकु वासी नीला महल नज़दीक माई हीरा गेट जालंधर, शशि कुमार उर्फ जग्गा वासी न्यू अमर नगर तथा अरविन्दर सिंह उर्फ काका वासी हालेरा थाना मक़सूदा के तौर पर हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस कप्तान, आदमपुर अजय गांधी ने बताया कि 18 दिसंबर को थाना भोगपुर के एसएचओ हरिन्दर सिंह ने अपनी टीम सहित टी प्वाइंट आदमपुर रोड से उक्त गिरोह को काबू किया जो कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में था। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तारी के बाद मुलजिमों ख़िलाफ़ एनडीपी एक्स की धारा 21 -61 -85 और असला एक्ट की धारा 25 -54 -59 के अंतर्गत थाना भोगपर में मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को मुलजिमों से मौके पर 32 बोर के तीन पिस्तौल, 4 मैगज़ीन और 10 ज़िंदा रौंद, 03 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपए ड्रग मनी और कार टाटा इंडिगो बरामद की गई जिस उपरांत 19 दिसंबर को दोषियों से 32 बोर के दो पिस्तौल, 2 मैगज़ीन, डेढ़ लाख रुपए की ड्रग मनी पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि अलग -अलग थानों में मुकदमों का सामना कर रहे इन मुलजिमों से और खुलासों के लिए पूछताछ जारी है।
उन्होंने बताया कि बरिन्दर सिंह उर्फ संधू ख़िलाफ़ पहले भी पुलिस डिविज़न नंबर 1में दो बड़े मुकदमे दर्ज हैं जबकि अमित हंस उर्फ काकु ख़िलाफ़ भी थाना मक़सूदा और लांबड़ा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसी दौरान एसएसपी जालंधर दिहाती सतिंदर सिंह ने शरारती अनसरो को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल अनसरों के साथ पूरी सख़्ती ਸੇ निपटा जाएगा ।
[metaslider id=9199]