Skip to content

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत , टांडा से दवाई लेने जालंधर आ रहे थे पति-पत्नी, दो युवक गंभीर ज़ख़्मी

Couple died in a painful road accident in Jalandhar, husband and wife were coming to Jalandhar to get medicines from Tanda, two youths seriously injured
Couple died in a painful road accident in Jalandhar, husband and wife were coming to Jalandhar to get medicines from Tanda, two youths seriously injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, और 2 युवक गंभीर घायल हो गए। वहीँ युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार यह हादसा भोगपुर के दल्ली गांव के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक, टांडा के गांव उड़मुड़ के जसविंदर सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ दवाई लेने के लिए स्विफ्ट कार में जालंधर आ रहे थे। इसी दौरान जब वह भोगपुर के दल्ली गांव के पास पहुंचे तो यहां क्रॉसिंग पर एक कार सामने से आ गई। वहीँ दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट होते ही स्थानीय लोग लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से दंपती को कार से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में सामने आई कार में सवार दो युवक भी घायल हुए, जिन्हें लोगों ने साथ ही लगते सिविल अस्पताल काला बकरा में पहुंचाया। लेकिन यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। अभी उनका उपचार चल रहा है। [metaslider id=1461]