Skip to content

गोबिंद नगर में मामूली बात को लेकर हुई तकरार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर बरसाई ईंट पत्थर

In Gobind Nagar, one side rained brick and stone on the other side's house in a dispute over a minor issue.
In Gobind Nagar, one side rained brick and stone on the other side's house in a dispute over a minor issue.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : बता दे कि जानकारी मिली है कि गोबिंद नगर में मामूली बात को लेकर हुई तकरार इतनी बढ़ गयी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए। जानकारी देते हुए मनोहर सिंह निवासी गोबिंद नगर सोडल रोड जालंधर ने बताया 8 नवंबर की शाम को उनके घर के पड़ोसी के घर उनका कोई रिश्तेदार आया था जिसकी कार उनके गेराज के नज़दीक खड़ी थी। मनोहर सिंह ने बताया उसने अपनी कार को गेराज में खड़ा करना था तो उन्होंने पडोसी के रिश्तेदार को केवल इतना ही कहा भाई साहब आप अपनी कार को थोड़ा साइड कर लो ताकि मैं अपनी कार गेराज में खड़ी कर दूँ। मनोहर सिंह ने आगे बताते हुए कहा इतने में कार के मालिक उस युवक ने उन्हें बुरा भला कहना शुरू कर दिया , तो इतने में उनके पडोसी भी आ गए उन्होंने मामले को शांत करवा दिया। मनोहर सिंह ने बताया उसने सोचा अब मामला शांत हो गया है , मनोहर सिंह ने कहा लेकिन रात को उक्त युवक ने अपने कुछ साथियों सहित उसके घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए जिससे उसके घर के शीशे तक टूट गए , गनीमत रही की उन्हें या उनकी फैमिली को कोई चोट नहीं आयी। इस बाबत उन्होंने पुलिस थाना 8 में कंप्लेंट दी है , पुलिस अभी जांच कर रही है। [metaslider id=1461]