Skip to content

CM चरणजीत चन्नी ने की 81 करोड़ के कैनाल वाटर प्रोजेक्ट की शुरुआत, जालंधर शहर के डेढ़ लाख से ज्यादा घरों को मिलेगा पेयजल

CM Charanjit Channi started 81 crore canal water project, more than one and a half lakh houses of Jalandhar city will get drinking water
CM Charanjit Channi started 81 crore canal water project, more than one and a half lakh houses of Jalandhar city will get drinking water
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने शहरी आबादी को पेयजल सप्लाई के लिए अहम माने जा रहे कैनाल वाटर प्रोजेक्ट का सोमवार को आदमपुर में उद्घाटन किया। बता दे कि इस पर 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां से जालंधर शहर के करीब डेढ़ लाख घरों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वहीँ इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि आदमपुर में कैनाल गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। वहीँ इस अवसर पर उनके साथ सांसद संतोख सिंह चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी भी मौजूद थे। वहीँ इससे पहले उन्होंने आदमपुर बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। [metaslider id=1461]