Skip to content

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक आई सामने , जानिए क्या होगी इसकी कीमत

The world's first flying bike came in front, know what will be its price
The world's first flying bike came in front, know what will be its price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : आपको बता दे कि जहाँ हम फ्लाइंग कारों की वीडियो और तस्वीरों को देखकर भविष्य के बारे में महज इसका अंदाजा लगा रहे हैं। वहीँ दूसरी और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए जापान ने फ्लाइंग बाइक को पेश किया है। मिली जानकारी अनुसार जापान की कंपनी ALI Technologies ने दुनिया की पहली व्यावहारिक होवर बाइक XTURISMO लिमिटेड वर्जन के एक प्रदर्शन का उड़ान वीडियो जारी किया है। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक ALI Technologies ने 26 अक्टूबर से XTURISMO लिमिटेड वर्जन के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी मुताबिक कंपनी इस बाइक की सिर्फ 200 यूनिट का निर्माण करेगी। जानकारी अनुसार XTURISMO लिमिटेड वर्जन की कीमत 77.7 मिलियन येन (लगभग 5.10 करोड़ रुपये ) है। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी ने कहा है कि इस लिमिटेड एडिशन फ्लाइंग बाइक की पहली यूनिट की डिलीवरी अगले साल की पहली छमाही में शुरू हो जाएगी।