किसानों के सोमवार को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने कसी कमर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : बड़ी जानकारी मिली है कि किसानों द्वारा सोमवार को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने भी कमर कस ली है , इसके चलते फिरोजपुर मंडल पूरी तरह से सतर्क हो गया है। वहीँ इसके मद्देनज़र फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि फिरोजपुर मंडल के तहत आते रेलवे स्टेशनों के अंतर्गत प्रस्तावित धरना स्थलों की पहचान करके वहां सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने के लिए आरपीएफ को कहा गया है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आते करतारपुर, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समक्ष, दोकोहा एवं धन्नोवाली, भगवाड़ा एवं नसराला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किये गए हैं। उधर किसानों की और से सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक रेल रोकने की घोषणा की गई है।
[metaslider id="1461"]