Skip to content

पंजाब के डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा ने नाके पर तैनात तीन पुलिस मुलाज़िमों को किया सस्पेंड, जानिए क्या थी वजह

Punjab Deputy CM Sukhjinder Randhawa suspended three police personnel posted at the block, know what was the reason
Punjab Deputy CM Sukhjinder Randhawa suspended three police personnel posted at the block, know what was the reason
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के फिल्लौर में हाईटेक नाके पर लापरवाही करना 3 पुलिस मुलाजिमों को भारी पड़ा है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ से गुजर रहे पंजाब के डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाके पर तैनात तीन पुलिस मुलाजिमों को ससपेंड कर दिया है। बता दे कि वीरवार सुबह डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा फिल्लौर के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि फिल्लौर के हाईटेक नाके पर कोई भी पुलिस मुलाजिम तैनात नहीं है। इसलिए जब डिप्टी सीएम ने अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतर कर खुद ही जांच करनी शुरू कर दी। [metaslider id="1461"] यहाँ ये बात सामने आई कि नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पास ही बने एक कमरे में आराम कर रहे थे , इसके बाद भड़के डिप्टी सीएम ने तीनों ही पुलिस मुलाजिमों से नाके पर मौजूद ना होने का स्पष्टीकरण मांगा तो पुलिस मुलाजिम इस बारे में कोई भी स्पष्टीकरण न दे सके। वहीँ डिप्टी सीएम ने डीजीपी को फोन कर तीनों ही पुलिस मुलाजिमों को निलंबित करने का आदेश दे दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार ससपेंड हुए मुलाज़िमों में एएसआई जसवंत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह व हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह शामिल है। [metaslider id="9199"]