दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जालंधर के बाठ कासल में उद्यमियों के साथ की बैठक , किये कई बड़े वादे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : बता दे कि जालंधर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाठ कासल में उद्यमियों के साथ बैठक की और इसमें उन्होंने कई बड़े वादे किये । अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो पंजाब में सीएलयू, इनहांसमेंट के मुद्दों को हल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा अफसरशाही खत्म की जाएगी, और विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम बनाएंगे। वहीँ उन्होंने कहा आप लोग बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी दें। और आपकी समस्याओं का समाधान हम करेंगे। केजरीवाल ने कहा हम 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा इंस्पेक्टर राज व लाल फीताशाही को खत्म करेंगे। और ऐसे कानून बनाएंगे कि उद्योगपति व व्यापारियों को इससे मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा ईमानदार सीएम व ईमानदार मंत्रिमंडल होगा तो सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा प्यार व भाईचारे को कायम रखना है और अमन शांति के लिए सब मिलकर माहौल बनाएंगे।