बताया जा रहा है कि यहां खाली ग्राउंड में कूड़े का सामान पड़ा था। वहीँ इसके अलावा आसपास कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोगों की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं। जानकारी अनुसार वहां घटनास्थल पर बार-बार धमाके हो रहे हैं। इसके आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है। बड़ी बात है कि इस आग के धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
आपको बता दे कि यहां आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियों में सैकड़ों लोग रहते हैं। वहीँ भयंकर आग लगने पर यहां दहशत फैल गई और सभी इधर उधर भागने लगे ।
वहीँ अभी तक किसी तरह की कोई जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहां मोके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
[metaslider id="9199"]