Skip to content

जालंधर में फिर से मर्डर की खबर से मचा हड़कंप , तीन दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

The news of the murder again created a stir in Jalandhar, the body of a youth missing for three days was recovered
The news of the murder again created a stir in Jalandhar, the body of a youth missing for three days was recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में एक और मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। यहाँ तीन दिन से लापता गांव चित्तेआणी के हरदीप सिंह का शव मंगलवार दोपहर मीरपुर बेई से बरामद हुआ है । वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक हरदीप घर से पिछले 11 सितंबर से लापता था। इसकी शिकायत भी उसके परिजनों ने थाना सदर को पुलिस से की थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में मृतक युवक इलाके के ही रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ बाइक पर बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया था। वहीँ इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन दोनों ने ही हरदीप की हत्या करके उसका शव मीरपुर बेईं में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। [metaslider id="1461"] पुलिस जब मंगलवार दोपहर दोनों भाइयों को लेकर बेईं पर पहुंची तो गोताखोरों की मदद से शव को खोजने की कोशिश शुरू हुई । वहीँ करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला । वहीँ पुलिस का कहना है कि आरोपितों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि हिरासत में लिए गए दोनों ही युवक हरदीप के दोस्त थे। और उनका किसी बात को लेकर उसके साथ कोई विवाद हुआ था। [metaslider id="9199"]