तालिबान ने भारत को पत्र लिखकर काबुल के लिए कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू करने गुजारिश की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
काबुल : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक वहां काबुल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का संचालन पूरी तरह से चल नहीं पाय़ा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार तालिबान की तरफ से भारत सरकार को एक पत्र लिखा गया है। मिली जानकारी मुताबिक इसमें अफगानिस्तान में तालिबान के इस्लामिक अमीरात ने काबुल के लिए कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) को पत्र लिखा है। वहीँ नागरिक उड्डयन मंत्रालय फिलहाल तालिबान के इस पत्र की समीक्षा कर रहा है।
[metaslider id="1461"]