Skip to content

पंजाबी गायक करण औजला और हरजीत हरमन को महिला आयोग ने किया तलब, जानिए क्या है मामला

Punjabi singers Karan Aujla and Harjeet Harman were summoned by the Women's Commission, know what is the matter
Punjabi singers Karan Aujla and Harjeet Harman were summoned by the Women's Commission, know what is the matter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पंजाबी गायक करण औजला और हरजीत हरमन मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। मामला ये है कि हाल ही में शराब टाइटल से गाए गए गीत को लेकर चंडीगढ़ के व्यक्ति की शिकायत पर पंजाब महिला आयोग ने उन्हें स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक के साथ उनके समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी अनुसार महिला आयोग की चेयरपरसन मनीषा गुलाटी ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल और एसएसपी पटियाला को निर्देश जारी किए हैं कि वह अगली सुनवाई में इन दोनों गायकों और स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक को महिला आयोग के समक्ष पेश करें। [metaslider id="1461"] बता दे कि इसे लेकर शिकायत चंडीगढ़ के पंडितराव धरनेश्वर ने की थी।इस मामले को लेकर पंडितराव धरनेश्वर ने बताया कि करण औजला और हरजीत हरमन के इस गाने में महिला की तुलना हथियार, शराब और अन्य नशे से की गई है। इसी कारण उन्होंने गाने पर रोक लगाने के लिए पंजाब एवं चंडीगढ़ हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। और इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पंजाब महिला आयोग से की। [metaslider id="9199"]