पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक , संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने दोपहर करीब 1 बजे डेरे में पहुंच कर संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । यहां इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। आपको बता दे इससे पहले अमृतसर में सीएम चन्नी श्री हरमंदिर साहिब में भी नतमस्क हुए। बता दे कि चरणजीत सिंह चन्नी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कई बार डेरे में पहुंच संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेते रहे हैं। जिक्रयोग है कि दोआबा में बड़ी संख्या में डेरे के अनुयायी हैं।
[metaslider id="1461"]