Skip to content

सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन से 15 लाख रूपये की लूट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested 4 accused who robbed Rs 15 lakh from the owner of Sikka Hospital
Police arrested 4 accused who robbed Rs 15 lakh from the owner of Sikka Hospital
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में 20 सितंबर को शहीद ऊधम सिंह नगर में सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन विजय सिक्का के साथ हुई 15 लाख रुपए की लूट में पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपितों में रोहित मुखिया पुत्र मुकेश मुखिया निवासी थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) यहां डा. खोसला हॉस्पिटल में रहता था। इसके अलावा आरोपित चंद्रशेखर उर्फ छोटू और विष्णु भी उसी के गांव के हैं और यहां गोल्डन एवेन्यू में रहते थे। इनका चौथा साथी मनोज कुमार जालंधर के अजीत नगर का रहने वाला है। वहीँ पुलिस ने काबू किये आरोपियों से 12.38 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि सिक्का हॉस्पिटल के पास स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी रोहित ने करीब 1 महीने पहले लूटकांड की साजिश रची थी। वहीँ इसके बाद आरोपियों ने एक-एक करके सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन विजय सिक्का की रेकी की थी। फिर आरोपियों ने 20 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे इस लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया था। वहीँ रोहित को इस बात की जानकारी थी कि विजय सिक्का अक्सर बड़ी रकम लेकर बैंक में जमा कराने आती हैं। इस मामले में सीआईए वन के प्रभारी रमनदीप ने कहा है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। [metaslider id="9199"]