Skip to content

अमृतसर में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने थाने से 100 क़दमों की दूरी पर कपडा व्यापारी से 10 लाख रूपये लूट लिए

In Amritsar, armed miscreants robbed Rs 10 lakh from a cloth trader 100 steps away from the police station in broad daylight.
In Amritsar, armed miscreants robbed Rs 10 lakh from a cloth trader 100 steps away from the police station in broad daylight.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] अमृतसर : अमृतसर में दिनदहाड़े थाने से महज 100 कदम की दूरी पर कपड़ा कारोबारी व मनी एक्सचेंज का काम करने वाले रंजीत सिंह से चार लुटेरे पिस्तौल दिखाकर दस लाख रुपये लूट कर ले गए। वारदात रविवार सुबह उनकी दुकान पर हुई। मिली जानकारी अनुसार लुटेरे सिर्फ 44 सेकंड में ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकले । वहीँ सारी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। वहीँ एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने सारे इलाके में अलर्ट कर दिया है . [metaslider id="1461"] वहीँ रणजीत सिंह ने बताया कि बी डिवीजन थाने के नज़दीक उनकी कपड़ों की दुकान है। और इसके साथ ही वह यहां पर मनी एक्सचेंज का भी काम भी करते हैं। उन्होंने बताया रविवार सुबह उनकी दुकान पर चार नकाबपोश युवक आये। इनमे से एक युवक दुकान के बाहर रुका रहा और तीन अंदर आकर उनसे अन्य देश की करंसी के बारे में पूछताछ करने लगे। इतने में ही देखते-देखते तीनों लुटेरों ने पिस्तौल निकाल लिए और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी और फिर गल्ले में रखे दस लाख रुपये लेकर तेजी से दुकान से बाहर भाग निकले। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुँच कर इलाके में अलर्ट करवा दिया और जांच शुरू की। लेकिन अभी तक लुटेरों का कुछ पता नहीं लग सका है । वहीँ सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है। [metaslider id="9199"]