Skip to content

जालंधर के पंजाब पुलिस के 4 ASI पर चार लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज़ , दो मुलाज़िम गिफ्तार व दो फरार

Case registered against 4 ASIs of Punjab Police of Jalandhar for taking bribe of four lakh rupees, two accused arrested and two absconding
Case registered against 4 ASIs of Punjab Police of Jalandhar for taking bribe of four lakh rupees, two accused arrested and two absconding
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] फिल्लौर : जालंधर के पंजाब पुलिस के 4 ASI मुलाज़िमों पर चार लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज़ किया गया है। मिली जानकारी अनुसार सतलुज दरिया के पास लगाए गए हाईटेक नाके पर 25 लाख रुपये लेकर जा रहे अल्टो कार सवार युवकों से चार लाख रुपये रिश्वत लेकर उनको छोड़ने के मामले में चार पुलिस मुलाजिमों पर एफआइआर दर्ज की गई है। वहीँ दो मुलाजिमों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिनकी पहचान एएआइ हुसन लाल और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। और अन्य दो पुलिस मुलाजिम एएसआइ कुलदीप सिंह और एएसआइ प्रमोद सिंह फरार बताये जा रहे हैं। [metaslider id="1461"] इस मामले की जानकारी देते एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि इन चारों मुलाजिमों की बीते शनिवार रात नाके पर ड्यूटी लगी थी। वहीँ रात करीब ढाई बजे एक अल्टो कार को शक के आधार पर रोका गया। वहीँ चेकिंग के दौरान कार में अबोहर निवासी विशाल बजाज और तरनतारन निवासी जरनैल सिंह के पास 25 लाख रुपये कैश मिला। जबकि इन पैसों का दोनों के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जब पुलिस ने नकदी जब्त करने की बात कही तो कार सवारों ने उनको रिश्वत देकर मामला 4 लाख रुपये में निपटा लिया । वहीँ पुलिस मुलाज़िमों ने राशि के बारे में थाने के इंचार्ज को बताने के बजाय एक-एक लाख रुपये आपस में बांटकर कार सवारों को जाने दिया। हालाँकि बाद में किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी और जांच के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीँ फिल्लौर थाना प्रभारी राजीव कपूर ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। [metaslider id="9199"]