Skip to content

बड़ी खबर : जालंधर के गढ़ा में भारद्वाज ज्वेलर्स ज्वेलर्स पर दिन दहाड़े हुई बड़ी लूट , लुटेरे फ़रार

Big news: Big robbery at Bharadwaj Jewelers jewelers in Jalandhar's Garha, robbers absconded
Big news: Big robbery at Bharadwaj Jewelers jewelers in Jalandhar's Garha, robbers absconded
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के गढ़ा में भारद्वाज ज्वेलर्स ज्वेलर्स पर दिन दहाड़े बड़ी चोरी को अंजाम दे लुटेरे फरार हो गए है। यहाँ ज्वेलरी खरीदने के बहाने आए लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया है । मिली जानकारी अनुसार वह ज्वेलरी शॉप से दो चेन व एक अंगूठी लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि बाहर उसका साथी पहले ही कार स्टार्ट करके बैठा था, जिसमे लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वहीँ ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फोटो कैद हो गई है। हालांकि उनकी कार का नंबर नहीं पड़ा जा सका । वहीँ वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। [metaslider id="1461"] भारद्वाज ज्वेलर्स के मालिक अनिल भारद्वाज ने बताया कि शाम को उनकी दूकान के बाहर एक होंडा सिटी कार आकर रुकी। और फिर उसमें से एक युवक अंदर आया। और उसने कहा कि उसे 10 से 15 ग्राम की चेन खरीदनी है। और इसके बाद उन्होंने उसे चेन दिखानी शुरू कर दी। इसके बाद वह युवक और भी ज्वेलरी भी देखने लगा। दूकान मालिक ने कहा जैसे ही उनका ध्यान बंटा तो आरोपी वहां से दो चेन व एक अंगूठी उठाकर बाहर भाग निकला। जब तक वह पीछा करते हुए बाहर आए तो आरोपी पहले से वहां स्टार्ट खड़ी कार में बैठा और बड़ी तेज़ी से दोनों वहां से भाग निकले। वहीँ चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत करीब सवा लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे cctv भी खंगाल रही है जिससे आरोपियों को पकड़ने में मदद मिल सके। वहीँ पुलिस का कहना है कि सभी पुलिस नाकों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है। [metaslider id="9199"]