Skip to content

जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा , टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, 3 लोगों की मोके पर मौत व अन्य घायल

Terrible road accident in Jalandhar, scorpio overturned due to tire burst, 3 people died on the spot and others injured
Terrible road accident in Jalandhar, scorpio overturned due to tire burst, 3 people died on the spot and others injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में विधिपुर फाटक के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ है। इस भयानक हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की जानकारी मिली है ।बताया जा रहा है कि मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। वहां मोके पर मौजूद लोगों ने बताया इसमें सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार स्कॉर्पियो का पिछला टायर फटने के बाद बाद स्कार्पियो ने 3 पलटियां खाई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है इस स्कार्पियो में सवार लोग श्री आनंदपुर साहिब में लंगर सेवा में शामिल होकर बाबा बकाला की तरफ जा रहे थे की अचानक हादसा हो गया। वहीँ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोके पर डीएसपी करतारपुर सुखपाल सिंह भी पहुंचे । फिलहाल अभी मृतक व जख्मियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। वहां मोके पर पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा कि अचानक तेज धमाके की आवाज हुई। उन्होंने देखा एक गाड़ी पलटियां खा रही थी। वो तुरंत कार की तरफ भागे और उसके भीतर फंसे लोगों को फटाफट बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। [metaslider id="9199"]