Skip to content

पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों का किया दौरा

Police Commissioner visited major places of the city to review the security arrangements on account of Independence Day
Police Commissioner visited major places of the city to review the security arrangements on account of Independence Day
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : स्वतंत्रता दिवस के चलते किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को शहर के प्रमुख स्थानों का दौरा किया। पुलिस कमिश्नर ने विशेष पुलिस नाकों की अचानक चैकिंग की, जिस दौरान उन्होनें अमृतसर जिले में टिफ़िन बॉक्स में बम की बरामदगी होने के बाद संभावित सुरक्षा खतरे के नज़रिए से पुलिस जवानों को चौकस रहने के आदेश दिए। [metaslider id="1461"] उन्होनें किसी भी कीमत पर अमन -कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए कमिशनरेट पुलिस की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि शहर में सुरक्षा प्रणाली को यकीनी बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होनें आगे कहा कि सीनियर आधिकारियों की तरफ से रोज़ाना अपने अधिकार क्षेत्र में रात को अचानक चैकिंग की जाएगी। भुल्लर ने आधिकारियों को प्रमुख स्थानों, विशेषकर भीड़ वाले क्षेत्रों पर नज़र रखने के आदेश दिए ,जिससे सुरक्षा को किसी भी तरह का ख़तरा होने पर निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील में सख्ती की जाएगी ,साथ ही कहा कि कमिश्नरेट पुलिस स्वतंत्रता दिवस के समारोह के उचित संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। [metaslider id="9199"]