Skip to content

जालंधर बस स्टैंड 2 घंटे के बाद खुला , पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों लेकर किया था बंद

Jalandhar bus stand opened after 2 hours, contract employees of Punjab Roadways closed their demands
Jalandhar bus stand opened after 2 hours, contract employees of Punjab Roadways closed their demands
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया था। इसके बाद बस स्टैंड खुल चुका है। इसके बाद यहाँ बसों की आवाजाही शुरु हो गई है। वहीँ बस स्टैंड पर धरना दे रहे पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 6 सितंबर से पूरे पंजाब में पीआरटीसी, पनबस व पंजाब रोडवेज बसों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जाएगा। [metaslider id="1461"] यहाँ कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्हें 10 से 15 साल काम करते हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके आलावा उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द 10 हजार नई बसों का फ्लीट इसमें जोड़ा जाए, जिससे बसों की कमी पूरी हो सके । कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री व अफसरों ने उनके साथ बैठक की लेकिन यह सिर्फ झूठे वायदे तक सीमित रही। इसके बाद अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अब वह संघर्ष को और तीखा करेंगे और अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। [metaslider id="9199"]