Skip to content

देहात पुलिस ने पैसों को 2 से 3 गुना करने का झांसा दे लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

dehat police busted a gang who cheated people by pretending to double the money 2 to 3 times
dehat police busted a gang who cheated people by pretending to double the money 2 to 3 times
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : एसएसपी नवीन सिंगला के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने पैसों को 2 से 3 गुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक पुलिस ने गिरोह के 6 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए एस पी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी पुष्प बाली को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गैंग लोगों को रुपए दो से तीन गुने करने का झांसा देकर ठगी करते है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक स्पेशल टीम तैयार की गई। जिसने गोराया दाना मंडी में मार्केट कमेटी ऑफिस के पास से एक रिट्ज कार (डी एल 3सी -बी एस -7342) में बैठे हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से मिले चूरण के नोटों की गड्डियां, दीनानाथ की जेब से मनोरंजन बैंक के 40 हजार रुपए व बलेश्वर राम के किटबैग से 50 हजार चूरण वाले रुपए और 11 गडि्डयां मिलीं, जिनमें ऊपर-नीचे 100-100 रुपए के नोट लगे थे। घन्हैया से भी इसी तरह चूरण वाले 30 हजार रुपए मिले। इसके अलावा रमेश चौधरी से भी चूरण वाले 1.60 लाख रुपए बरामद किए। वहीं, विजय बब्बर से 50 हजार व अतुल से भी 50 हजार रुपए बरामद किए गए।पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीनानाथ चौधरी, बलेश्वर राम, घन्हैया, रमेश चौधरी, अनूप शर्मा व अतुल बब्बर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चूरण वाले 2.80 लाख रुपए, 1 लाख की असली करंसी व चूरण के नोटों से बनाई 11 गडि्डयां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। [metaslider id="1461"]