Skip to content

क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द ही नज़र आएंगे छोटे पर्दे पर , शूटिंग में व्यस्त

Cricketer Harbhajan Singh will soon be seen on the small screen, busy shooting
Cricketer Harbhajan Singh will soon be seen on the small screen, busy shooting
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा चुके हरभजन सिंह अब जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखने जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार हरभजन सिंह जल्द ही शो को होस्ट करने जा रहे हैं। अभी हरभजन सिंह शो की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक शो की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। जानकारी मिली है कि शो का नाम है ‘पंजाबियों की दादागिरी’। [metaslider id="1461"] यह एक क्विज शो होगा, इसमें हरभजन सवाल पूछते नजर आएंगे। इससे पहले हरभजन सिंह तमिल फिल्म फ्रेंडशिप में भी अभिनय कर चुके है। मार्च 2021 में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इसके अलावा हरभजन सिंह बड़े पर्दे की दुनिया में भी अभिनय का कर चुके है। उन्हें क्रिकेट के मैदान में देशवासियों ने खूब प्यार दिया है। वहीँ अब यह देखना है कि शो में हरभजन सिंह को कितना प्यार मिलता है। [metaslider id="9199"]