Skip to content

जालंधर बस स्टैंड को बंद कर पंजाब रोडवेज व पनबस के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : आज जालंधर शहर में 4 घंटे तक बस स्टैंड बंद रहा। पंजाब रोडवेज व पनबस के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर बस स्टैंड को बंद कर प्रदर्शन किया । इस कारण बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। वहीँ इस वजह से सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । वहीँ अब कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 9 से 11 अगस्त को चक्का जाम का ऐलान कर दिया है।उनका कहना है कि उस दिन कोई भी सरकारी बस नहीं चलेगी। कर्मचारी सरकार से उन्हें पक्का करने के अलावा ठेकेदारी प्रथा को भी खत्म करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बस स्टैंड को अब बसों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के आगे कई बार मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार मीटिंग के नाम महज खानापूर्ति कर रही है। जिसकी वजह से मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। [metaslider id="1461"]     source link