Skip to content

जालंधर में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

youth-commit-suicide-in-jalandhar-after-his-wife-went-to-maternal-home
youth-commit-suicide-in-jalandhar-after-his-wife-went-to-maternal-home
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्ती शेख के साथ सटे न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है रोहित मूल रूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई। रोहित के पड़ोस में रहने वाले शिव शंकर माधो ने कहा कि वह भी दरभंगा, बिहार के रहने वाले हैं। वह रोहित के साथ ही मंडी में काम करते थे। कुछ दिन पहले रोहित की पत्नी मायके चली गई थी तब से रोहित परेशान था। शनिवार रात को रोहित खाना खाकर कर सो गया। वह अपने कमरे में जाकर सो गए। [metaslider id="1461"] सुबह रोहित बाहर नहीं आया तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। [metaslider id="711"]     source link