Skip to content

अपाहिज आश्रम में मानवता की सेवा के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है- डीसी घनश्याम थोरी

Work is being done on a large scale for the service of humanity in the handicapped ashram - DC Ghanshyam Thori
Work is being done on a large scale for the service of humanity in the handicapped ashram - DC Ghanshyam Thori
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि अपाहिज आश्रम में मानवता की सेवा के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इसके लिए संस्थान के चेयरमैन तरसेम कपूर सहित टीम के सदस्य प्रशंसा के पात्र है। बुधवार को अपाहिज आश्रम नजदीक एचएमवी कालेज में आयोजित फ्री मेडिकल व वैक्सीन कैंप में विशेष रूप से शामिल हुए। डीसी ने संस्थान को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। डीसी ने कहा कि तरसेम कपूर समाज के लिए प्रेरणा बन चुके है। [metaslider id="1461"] डा. ज्योति साहनी, डा. विजय महाजन व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जगदीप सिंह के सहयोग से व स्व. जसबीर कौर को समर्पित फ्री मेडिकल कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने 410 मरीजों की जांच की गई। लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता केंद्र के तत्वाधान में लगाए गए कैंप में 150 मरीजों का आंखों के आपरेशन व चश्में देने के लिए चयन किया गया। संस्थान की तरफ से मरीजों के टेस्ट भी फ्री किए गए। वहीं मरीजों को दवाइयां भी भेंट की गई। तरसेम कपूर ने कहा संस्थान की तरफ से बुजुर्गों को भोजन व रहन-सहन के साथ-साथ फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देना का प्रबंध भी किया गया है। [metaslider id="9199"]     source link