Skip to content

जालंधर में युवती की गोली मारकर हत्या कर शव नहर में फेंका , पुलिस पहुंची मोके पर

The dead body was thrown in the canal after shooting the girl in Jalandhar, the police reached the spot
The dead body was thrown in the canal after shooting the girl in Jalandhar, the police reached the spot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में पठानकोट रोड स्थित गांव रायपुर के नजदीक एक युवती की गोली मारकर हत्या कर शव नहर में फेकने की खबर मिली है। बताया जा रहा है गोली युवती के माथे पर मारी गई है। आशंका जताई जा रही है कि गोली मारने के बाद उसे नहर में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। उसके हुलिए के आधार पर पुलिस आसपास के इलाकों में शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस वहां सबूत भी खंगालने में जुटी हुई है ताकि मृतका या हत्यारों के बारे में कोई सुराग मिल सके। [metaslider id="1461"] घटना की सूचना मिलने पर मकसूदां थाना की पुलिस मोके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह सैर के लिए निकले आसपास के लोगों ने 7 बजे इसके बारे में सूचना दी। यहां आए तो पता चला कि युवती की हत्या की गई है। मौके से 7.65 MM का खोल बरामद हुआ है। इसके अलावा शिनाख्त के लिए कोई चीज नहीं मिली है। मौके से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम बुला ली गई है। [metaslider id="9199"]     source link