Skip to content

सचिन जैन हत्याकांड : व्यापारियों ने सचिन की पत्नी को सरकारी नौकरी व आर्थिक मदद के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sachin Jain massacre: Traders submitted memorandum to the DC for government job and financial help to Sachin's wife
Sachin Jain massacre: Traders submitted memorandum to the DC for government job and financial help to Sachin's wife
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : महानगर के सोढल रोड पर लुटेरों की ओर से करियाना कारोबारी सचिन जैन की हत्या किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने उनकी पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग उठाई है । सचिन जैन की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग के साथ ट्रेडर्स फोरम ने विधायक राजिंदर बेरी और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थौरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की कॉपी मुख्यमंत्री पंजाब को ईमेल से भेज दी गई है। ट्रेडर्स फोरम का शिष्टमंडल विधायक बेरी एव डिप्टी कमिश्नर जालंधर को मिलने के बाद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर द्वारा रखी गई बैठक में भी शामिल हुआ। शिष्टमंडल में रविंदर धीर के नेतृत्व में बलजीत सिंह आहलूवालिया, अमित सहगल, विपन प्रिंजा, अरुण बजाज, राकेश गुप्ता, विकास जैन एवं संदीप गांधी आदि शामिल थे। रविंदर धीर ने कहा कि ढीली कानून व्यवस्था के चलते सचिन जैन लुटेरों की गोली का शिकार बना और उसके बाद निजी अस्पतालों की मनमानी के चलते असमय मौत का ग्रास बन गया। रविंदर धीर ने कहा कि ट्रेडर्स फोरम की मांग है कि प्रभावित परिवार की उचित सहायता के साथ-साथ प्रशासन कानून व्यवस्था बहाल करे एवं निजी अस्पताल, जिन्होंने उस नौजवान को समय पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध नहीं कराई, उन पर भी एक्शन लिया जाए। [metaslider id="711"]     source link