पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन , जालंधर में 2 घंटे के लिए बंद रहा बस स्टैंड
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर जालंधर में बस स्टैंड को 2 घंटे के लिए बंद रख कर किया प्रदर्शन। इस दौरान न तो किसी बस को अंदर आने दिया गया और न ही कोई बस बाहर जा सकी। यूनियन ने बस स्टैंड को बंद कर अंदर ही प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि पंजाब रोडवेज में वर्षों से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा सरकारी बसों की संख्या बढ़ाकर कैप्टन सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया पर भी कार्रवाई करे। इस दौरान प्राइवेट बसें बाहर से ही आती-जाती रहीं। प्रदर्शन के चलते सवारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
[metaslider id="1461"]
यूनियन के प्रधान गुरतेज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा ट्रांसपोर्ट मंत्री को प्रपोजल भी दे चुके और उन्हें केबिनेट में रखने का भरोसा दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। 2 घंटे बस स्टैंड बंद कर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं।
प्रधान गुरतेज सिंह ने कहा कि 2 अगस्त को गेट रैली कर 3 व 4 अगस्त को 4-4 घंटे के लिए बस स्टैंड बंद करेंगे। फिर 9 से 11 अगस्त तक हड़ताल होगी। जिसके बाद भी मांगे न मानी गईं तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर का घेराव करेंगे।
[metaslider id="5345"]
source link