Skip to content

पत्रकारों की जासूसी के विरोध में जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब ने निकाला रोष मार्च

Punjab Press Club takes out fury march in Jalandhar to protest against spying of journalists
Punjab Press Club takes out fury march in Jalandhar to protest against spying of journalists
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] पेगासस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग जालंधर : पेगासस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर से पत्रकारों समेत 300 भारतीयों की जासूसी के मामले में पत्रकारों में रोष पाया जा रहा है , इसके चलते जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब ने इसके विरोध में रोष मार्च निकाला। उन्होंने मांग की कि पेगासस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराई जाए। क्लब ने इसे लोकतंत्र व संविधान की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार जल्द इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करे। [metaslider id="1461"] क्लब प्रधान लखविंदर सिंह जौहल ने कहा कि पत्रकारों की जासूसी करवाना निंदनीय कार्य है। इस गंभीर मामले की जांच होनी चाहिए। इजराइल की कंपनी के खरीदे इस सॉफ्टवेयर के बारे में केंद्र सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट कर इसकी जांच कराए कि यह घिनौना काम किसके इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से असहमति रखने वाले पत्रकारों को किसी न किसी तरीके से परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों की प्राइवेसी के अधिकार व प्रेस की आजादी पर हमला है। क्लब के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जौहल, सतनाम सिंह माणक, मनदीप शर्मा, मलकीत बराड़ व पाल सिंह नौली की अगुवाई में रोष मार्च प्रेस क्लब से शास्त्री चौक तक निकाला गया। [metaslider id="9199"]     source link