Skip to content

जालंधर में पावरकॉम ने मैकेनिक को थमाया 26 लाख का बिल, अब ठीक करवाने को काट रहा चक्कर

Powercom gave a bill of 26 lakhs to the mechanic in Jalandhar, now it is circling to get it fixed
Powercom gave a bill of 26 lakhs to the mechanic in Jalandhar, now it is circling to get it fixed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : पावरकाम का नया कारनामा सामने आया है। पावरकाम लाखों रूपए का बिल भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला बूटा मंडी के रहने वाले अनिल हीर का सामने आया है। जिसे पावरकाम ने 26 लाख रुपए का बिल हाथ में थमा दिया है। अनिल हीर के घर में सिर्फ दो बल्ब व एक पंखा चल रहा है। बिल सही करवाने को लेकर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन समस्या की जस की तस बनी हुई है। अनिल ने बताया कि बिल मिस प्रिंट है। इसकी जानकारी पावरकाम को भी दे चुके हैं। [metaslider id="711"] उन्होंने कहा कि घर का एवरेज बिल 800 से एक हजार रुपए के बीच आता है। फरवरी के बाद पावरकाम ने लाखों का रुपए का बिल भेज दिया है। एक मैकेनिक होने के नाते लाखों रूपए का बिल कैसे भुगतान करेगा। मार्च में पावरकाम की ओर से नया मीटर लगाया। पावरकाम ने 1.20 लाख रुपए बिल जमा करवाने के लिए कह दिया। पावरकाम मीटर जंप होने की बात कह रहा है। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि मामला ध्यान नहीं है। उपभोक्ता का बिल अधिक आया है तो संबंधित डिविजन के एक्सियन से बिल रिवाइज करने संबंधी बात कर सकते है। अगर फिर भी काम नहीं होता है शक्ति सदन में आकर मिल सकते है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए संबंधी बिल को चेक किया जाएगा। [metaslider id="1461"]     source link