Skip to content

जालंधर कांग्रेस भवन पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू , बोले -हाईकमान का 18 सूत्रीय फार्मूला हर हाल में कराएंगे लागू

Navjot Singh Sidhu said - High command's 18-point formula will be implemented at any cost
Navjot Singh Sidhu said - High command's 18-point formula will be implemented at any cost
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद आज पहली बार महानगर जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। उन्होंने इशारों में एक बार फिर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं कांग्रेसियों के दिलों का पहरेदार हूं। सिद्धू ने कहा पंजाबियों के दिल की आवाज मैं हमेशा से उठाते आया हूं और इसके आगे भी उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा - कांग्रेस हाईकमान ने जो 18 सूत्रीय फार्मूला दिया है, उसे पंजाब में हर हाल में लागू करवाऊंगा , इसमें जो भी रोड़ा आएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। [metaslider id="9199"] नवजोत सिद्धू ने कहा कुछ दिन पहले उन्होंने CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर पंजाब और पंजाबियत के हितों के कुछ प्रस्ताव रखे। उन्होंने ने कहा इनमे सबसे अहम प्रस्ताव काले कानून हैं जो संविधान के खिलाफ हैं, उनको खत्म करवाना है।नवजोत सिद्धू ने कहा बिजली को लेकर कंपनियों के साथ बादल सरकार द्वारा किए गए समझौतों के बाद बनाए गए कानून भी शामिल हैं। और कहा विक्रम मजीठिया ने सोलर ऊर्जा को लेकर भी बहुत महंगा करार किया है, ये सभी रद करवाने हैं। सिद्धू ने कहा पंजाब के लोगों को जहाँ बिजली नहीं मिल पा रही है वहीँ सरकार बादलों द्वारा किए गए समझौतों का भुगतान कर रही है। दूसरी और लोग परेशान हो रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने कहा कि जहाँ पंजाब में किसानों को हर साल 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल रही है वहीँ दिल्ली सरकार सिर्फ 17 सौ करोड़ रुपये की सब्सिडी ही देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। [metaslider id="1461"]     source link